फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hindi Bazar Investigation of fake hallmarks in bullion market created panic

हिंदी बाजारः सराफा बाजार में फर्जी हॉलमार्क की जांच से अफरा-तफरी, नमूनों को प्रयोगशाला भेजा

Thu, 27 Jul 2023 02:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Jul 2023 02:27 PM IST
सार

सराफा बाजार में बुधवार को बीआईएस की टीम पहुंची। कर्मचारियों ने बाजार में सैंपल लिए। सूत्रों की माने तो तीन-चार दुकानों से एक से डेढ़ ग्राम आभूषण का नमूना लिया गया। सैंपल की जांच के बाद नमूने को वापस दुकानदार को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Hindi Bazar Investigation of fake hallmarks in bullion market created panic
हिंदी बाजार के डीडी मार्केट में गैस सिलिंडर में गन लगाकर सोने को तराशते कारीगर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) की टीम ने हॉलमार्किंग की गुणवत्ता जांचने के लिए बुधवार को हिंदी बाजार के सराफा की दुकानों से आभूषणों का नमूना लिया। टीम के अचानक हिंदी बाजार पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। जांच के लिए नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सराफा बाजार में बुधवार को बीआईएस की टीम पहुंची। कर्मचारियों ने बाजार में सैंपल लिए। सूत्रों की माने तो तीन-चार दुकानों से एक से डेढ़ ग्राम आभूषण का नमूना लिया गया। सैंपल की जांच के बाद नमूने को वापस दुकानदार को सौंप दिया जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों हिंदी बाजार में फर्जी तरीके से हॉलमार्क लगाकर सोने-चांदी के आभूषण बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच में इनके पास से अवैध सोना जब्त किया गया था। इसके बाद बाजार में अवैध सोने की खपत होने की बात भी सामने आने लगी।
विज्ञापन


इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि बाजार में दो तरीके से लोग हॉलमार्क वाले आभूषणों को बेच रहे हैं। एक बीआईएस से हॉलमार्क लगवाते हैं, जबकि दूसरे ऐसे लोग हैं जो गलत तरीके से फर्म के नाम पर खुद ही हॉलमार्क कर आभूषण तैयार कर बेचते हैं। बीआईएस की टीम के पहुंचने से खुद हॉलमार्क लगाकर आभूषण बेचने वालों की सांसें अटक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कर्मचारी हॉलमार्क की गुणवत्ता की जांच के लिए गए थे। नमूने लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मोहम्मद आरिफ, संयुक्त निदेशक, बीआईएस

नमूने लेने के तरीकों पर हो रही चर्चा
बीआईएस के कर्मचारी का दुकानों से नमूना लेने के तरीके को लेकर बाजार में चर्चा होने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि दुकान पर जाकर दुकानदार से ही नमूना मांगा गया। ऐसे तो कोई भी फर्जी हॉलमार्क वाला नमूना नहीं देगा। फिर परख कैसे करेंगे। जबकि नियम है कि दुकान पर जाने के बाद कर्मचारी दुकान में दिखाए गए चार आभूषणों में से एक से डेढ़ ग्राम नमूना लेते हैं। इनमें से एक आभूषण का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाता है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed