{"_id":"65c1dd5d266600e8dc005725","slug":"himachal-pradesh-governor-reaches-former-mla-s-residence-and-extends-best-wishes-engagement-is-on-11th-februa-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने पूर्व विधायक के आवास पहुंच दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने पूर्व विधायक के आवास पहुंच दी शुभकामनाएं
Tue, 06 Feb 2024 12:53 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:53 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला मंगलवार को कौड़ीराम के पूर्व विधायक स्वर्गीय रविंद्र सिंह के बेतियाहाता स्थित आवास पर पहुंचे। उनके भाई श्रवण सिंह को उनके बेटी की सगाई की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
शुभकामनाएं देते हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला मंगलवार को कौड़ीराम के पूर्व विधायक स्वर्गीय रविंद्र सिंह के बेतियाहाता स्थित आवास पर पहुंचे। उनके भाई श्रवण सिंह को उनके बेटी की सगाई की शुभकामनाएं दी। 11 फरवरी को आयोजित सगाई कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर गोरखपुर प्रवास के दौरान ही राज्यपाल ने शुभकामनाएं दे दी।
विज्ञापन
दरअसल, राज्यपाल शिव प्रताप गोरखपुर दौरे पर आए थे और मंगलवार को वापस हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। 11 फरवरी को आयोजित सगाई में शामिल नहीं हो पाने की वजह से मंगलवार को आवास पहुंच उन्होंने पूर्व विधायक के परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी। बेतियाहाता आवास रविंद्र सिंह आवास पर छोटे भाई श्रवण सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को राज्यपाल के आवास पर पहुंचने पर
विज्ञापन
Trending Videos
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने बच्ची संग आवास पर दुलार प्यार किया।
- फोटो : अमर उजाला
श्रवण सिंह की पोती ने फूल का गुलदस्ता देकर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने भी बच्ची संग दुलार प्यार किया। इस दौरान वहां बेटे आदित्य प्रताप सिंह आगू, भतीजे मनीष सिंह बड़े भाई जयराम सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय कुश्ती संघ के आदित्य सिंह ने कुछ पहलवानों को भी सम्मानित करवाया।