{"_id":"6206082648c73b1cae5819b5","slug":"high-level-platforms-being-built-at-eight-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब छोटे स्टेशनों पर सुपरफास्ट ट्रेनों के रुकने से नहीं होगी दिक्कत, बन रहे हाईलेवल प्लेटफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: अब छोटे स्टेशनों पर सुपरफास्ट ट्रेनों के रुकने से नहीं होगी दिक्कत, बन रहे हाईलेवल प्लेटफॉर्म
Fri, 11 Feb 2022 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:24 PM IST
सार
आठ स्टेशनों पर हाईलेवल प्लेटफॉर्म बन रहे हैं। अब आउटर पर कोच नहीं रहेंगे। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म की ऊंचाई और दायरा बढ़ेगा, यात्रियों को कोच में चढ़ने व उतरने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी 20 से 24 कोच वाले सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव में दिक्कत नहीं आएगी। आउटर पर कोच खड़े नहीं होंगे, यात्री आराम से ट्रेन में चढ़ व उतर सकेंगे। इसके लिए हाईलेवल प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर-बस्ती और अयोध्या मंडल के आठ स्टेशनों पर हाईलेवल प्लेटफॉर्म बनाने की योजना है। इसमें स्वामी नरायन छपिया, मगहर, सरदारनगर, गौरीबाजार में काम पूरा हो चुका है। जबकि, कुसम्ही, कटरा, गौर और बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
हाईलेवल प्लेटफॉर्म के बनने से ट्रेनों के कोच के गेट से सीढ़ी चढ़ने-उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्लेटफॉर्म इतना ऊंचा होगा कि सतह से एक फीट ऊंचाई पर कोच रहेगा। इसे दिव्यांग, बुजुर्ग और महिला यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में रेलवे निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में कम लंबाई के प्लेटफॉर्मों को मानक के अनुरूप पूर्ण लंबाई का बनाया जा रहा है। चिह्नित स्टेशनों पर प्लेटफॉर्मों के उच्चीकरण का भी कार्य कराया जा रहा है।