फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High alert in Indo nepal Border for Ram Mandir bhoomi poojan in ayodhya

अयोध्या: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, आईजी का दावा- 'परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर'

Wed, 29 Jul 2020 05:30 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, बस्ती।
संवाद एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Jul 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
High alert in Indo nepal Border for Ram Mandir bhoomi poojan in ayodhya
अयोध्या: राम जन्मभूमि। - फोटो : amar ujala

पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों के श्रीराम मंदिर भूमि पूजन से पहले अयोध्या में हमले के इनपुट मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मची है। ऐसे में इंडो नेपाल बॉर्डर पर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी पैनी नजर गड़ा दी है।

विज्ञापन

 
शासन स्तर से नियुक्त प्रभारी एवं परिक्षेत्र के आईजी एके रॉय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बुधवार शाम चार बजे से बार्डर से होकर आवागमन करने वालों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत रेंज पुलिस हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन


रेंज की सीमा से लगी 68 किमी बार्डर की निगहबानी बढ़ा दी गई है। आईजी के मुताबिक फिलहाल आवागमन रोकने की योजना नहीं है लेकिन व्यक्तियों और वाहनों को बिना जांच के आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनिटरिंग हुई तेज

कई स्तर पर मॉनिटरिंग के साथ सैटेलाइट के जरिए भी बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। एसएसबी, आईबी और स्थानीय अभिसूचना इकाई को एक्टिव रखा गया है। सोशल मीडिया की गतिविधियों की उच्च स्तरीय निगरानी भी की जा रही है। अयोध्या से सटे इलाकों में तेज-तर्रार अफसरों और इंस्पेक्टर/एसआई की तैनाती कर पर्यवेक्षण में अचूक सुरक्षा इंतजाम किया जा रहा है। 

अभेद होगी व्यवस्था
पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस अचूक सुरक्षा घेरा बनाने में जुटी है। इस कड़ी में अयोध्या के आसपास के जिलों में भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि कहीं से परिंदा भी पर न मार सके। सुरक्षा का अभेद किला बनाने के लिए अनुभव को वरीयता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed