{"_id":"668ddefd88ae9cc2640aaef9","slug":"here-the-parking-guys-even-charge-rs-10-for-a-helmet-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-616150-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यहां तो हेलमेट के लिए भी 10 रुपये लेते हैं पार्किंग वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यहां तो हेलमेट के लिए भी 10 रुपये लेते हैं पार्किंग वाले
विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज रोड के बशारतपुर स्थित पासपोर्ट आफिस में गए लोगों को ऑफिस के अंदर की दिक्कतों से अधिक बाहर की दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए लाइन लगाए लोगों को पीने के पानी और शौचालय तक के लिए परेशान होना पड़ता है। भूतल स्थित पार्किंग में आम लोगों से बाइक खड़ी करने के लिए 25 रुपये और हेलमेट के लिए 10 रुपये लिए जाते हैं। अगर कोई रुपये नहीं देना चाहता तो उसे अपनी बाइक सड़क पर खड़ी करनी पड़ती है, जिससे यहां अक्सर जाम की नौबत रहती है।
पासपोर्ट कार्यालय जिस भवन में स्थित है उसके भूतल में ही पार्किंग की व्यवस्था है। दिन में भी पार्किंग में अंधेरा छाया रहता है। सार्वजनिक यूरिनल के अभाव में पार्किंग परिसर में ही लोग पेशाब करते हैं। बिजली के मीटर और विद्युत प्रवाह के लिए जरूरी तकनीकी उपकरण भी इसी पार्किंग हाल में लगाए गए हैं। फिर भी किसी तरह की घेराबंदी नहीं की गई है। अंधेरे में यदि कोई इन उपकरणों से टकरा जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है। बाइक स्टैंड की आड़ में लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। एक बाइक चालक से हेलमेट और बाइक के 35 रुपए लिए गए जब पूछा गया तो स्टैंड के कर्मी ने बताया कि 15 बाइक स्टैंड के 10 हेलमेट के और 10 रुपए में एक पेन बेचा गया है। हालांकि बाइक चालक ने पेन खरीदने की बात को खारिज कर दिया।
--
कोट
मेरे स्टैंड पर बाइक का किराया 15 रुपये और हेलमेट की सुरक्षा के लिए 10 रुपये शुल्क लिया जाता है। अधिक शुल्क लेने की बात कहकर विरोधी बदनाम करना चाहते हैं। वे नहीं चाहते हैं कि स्टैंड चले।
विज्ञापन
अखिलानंद पांडेय, पार्किंग संचालक
-- -- -
बोले आवेदक
-- -- -- --
यहां पर हजारों लोग रोज आते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय तक का इंतजाम नहीं है। महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है। पार्किंग में बहुत ज्यादा गंदगी रहती है उसके बाद भी ज्यादा पैसा लिया जाता है।
राजेश कुमार साहनी, रामकोला-कुशीनगर
-- -- -- -
बाइक पार्किंग और हेलमेट रखने के लिए मुझसे 35 रुपये लिए गए हैं। 25 रुपये बाइक और 10 रुपये हेलमेट के लिए। यह बहुत ज्यादा है, जबकि यहां पर पार्किंग की अच्छी सुविधा भी नहीं है।
राजकपूर, खजनी