फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hemchand Yadav University, Durg became the champion of the Eastern region

Gorakhpur News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग बना पूर्वी क्षेत्र का चैंपियन

Tue, 20 Jan 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hemchand Yadav University, Durg became the champion of the Eastern region
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल महिला टूर्नामेंट में विज
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

- कोलकाता विवि को दूसरा, सरगुजा विवि को तीसरा और रायपुर विश्वविद्यालय को मिला चौथा स्थान

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम चैंपियन बनी। कोलकाता विवि दूसरे, संत गहिरा गुरु विवि, सरगुजा तीसरे और पं. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर चौथे स्थान पर रहे।

रैंकिंग के लिए प्रतियोगिता की शीर्ष चारों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ तीन-तीन मैच खेले। इनमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने अपने तीनों मैच जीतने के साथ ही शीर्ष स्थान हासिल किया। कोलकाता विश्वविद्यालय ने दो मैचों में जीत दर्ज की। सरगुजा विश्वविद्यालय ने एक मैच में जीत दर्ज की। रायपुर विश्वविद्यालय की टीम अपने तीनों मैच हार गई। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, छत्तीसगढ़ की रिमझिम मिश्रा 137 अंकों के विशाल स्कोर के साथ प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच कोलकाता विश्वविद्यालय और सरगुजा विवि के बीच खेला गया। इसमें कोलकाता विवि ने 45-28 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच रायपुर विवि और दुर्ग विवि के बीच खेला गया। इसमें हेमचंद विवि ने 53-21 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच कोलकाता विवि और रायपुर विवि के बीच खेला गया। इसमें कोलकाता विवि ने 55-21 से जीत दर्ज की। चौथा और अंतिम मैच दुर्ग विवि और सरगुजा विवि के बीच खेला गया। इसमें दुर्ग विवि ने 36-26 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता और कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विजेता, उपविजेता और तीसरा स्थान पाने वाली टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। चौथे स्थान पर रही टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।

---
अखिल भारतीय प्रतियोगिता में खेलेंगी चारों टीमें
प्रतियोगिता की शीर्ष चारों टीमें पहले ही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। यह प्रतियोगिता जैन यूनिवर्सिटी, बंगलूरू में 13 से 16 फरवरी तक आयोजित होगी।

---
शारीरिक विकास का माध्यम है खेल
मुख्य अतिथि डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि जो जोर लगाएगा, वह जीतेगा। नहीं भी जीतेगा, तो भी हम सराहना करेंगे, क्योंकि आपने कोशिश की। खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों को मनोरंजन के साथ-साथ मानसिक ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी खिलाड़ियों की प्रतिभागिता, ऊर्जा, खेल भावना और आपसी तालमेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विश्वविद्यालय ने टीमवर्क एवं आपसी सहयोग के अनेक महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए हैं। ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय की समावेशी संस्कृति एवं खेल उत्कृष्टता को और अधिक सशक्त करेंगे। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर त्रिपुरा विश्वविद्यालय के प्रो. प्रशांत दास ने आयोजन और अच्छी व्यवस्था के लिए तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed