फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Help was sought by sending a message to the brother's mobile phone; the police had registered an FIR and launched a search.

Gorakhpur News: स्कूल से गायब नाबालिग छात्रा प्रेमी संग मिली, पुलिस को देखकर किशोर भागा

Fri, 17 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Help was sought by sending a message to the brother's mobile phone; the police had registered an FIR and launched a search.
- भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजकर मांगी थी मदद, प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी थी पुलिस
विज्ञापन

- मांग में सिंदूर और साड़ी पहने नौका विहार में मिली किशोरी, पुलिस कर रही पूछताछ

सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा के स्कूल से गायब होने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को छात्रा को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार के पास बरामद कर लिया। पुलिस को देखते ही उसके साथ मौजूद किशोर भाग निकला। पुलिस छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी नजदीक के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। बुधवार को वह रोज की तरह स्कूल गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। देर शाम उसके भाई के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उसने रास्ते में कुछ लड़कों द्वारा गाड़ी में बैठाकर ले जाने और डर लगने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

मैसेज मिलने के बाद परिजन सक्रिय हुए और सहजनवां थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद रात में किशोरी ने दोबारा भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजकर खुद के जंगल में होने की जानकारी दी और अनहोनी की आशंका जताई। बृहस्पतिवार सुबह भी किशोरी का मैसेज आने के बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। दोपहर बाद उसकी लोकेशन रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार के पास मिली। सूचना के बाद सहजनवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही किशोर वहां से भाग निकला। किशोरी को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कीर्ति निधि आनंद के अनुसार, नौका विहार के पास मिली किशोरी ने स्कूल ड्रेस की जगह पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी और उसकी मांग में सिंदूर भी लगा था। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह किशोर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर चुकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed