फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Varanasi road Heavy vehicular traffic closed due to bijra bridge damaged

गोरखपुर-वाराणसी मार्ग: भारी वाहनों का आवागमन बंद, बिजरा पुल के किनारे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Fri, 01 Oct 2021 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Oct 2021 10:15 AM IST
सार

सिर्फ छोटे वाहनों का ही संचालन किया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा मौके पर मिट्टी और गिट्टी डालकर पुल की मरम्मत कराई जा रही है।

विज्ञापन
Gorakhpur Varanasi road Heavy vehicular traffic closed due to bijra bridge damaged
गोरखपुर-वाराणसी मार्ग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर बेलीपार क्षेत्र के बगहा वीर बाबा मंदिर के पास आमी नदी पर बने बिजरा पुल के किनारे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एहतियातन प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। सिर्फ छोटे वाहनों का ही संचालन किया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा मौके पर मिट्टी और गिट्टी डालकर पुल की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल बाढ़ के दौरान बिजरा पुल काफी दिनों तक आमी नदी के पानी की चपेट में था। कुछ दिनों तक इसी जगह पर पानी चढ़ने से मार्ग बंद करना पड़ा था। गुरुवार को सुबह पुल के किनारे का हिस्सा धंसने लगा। कुछ दूर तक तो पुल के एक साइड का हिस्सा पानी में विलीन हो गया। दोपहर तक करीब 20 फीट की लंबाई में दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन


जानकारी होते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा गोरखपुर से कौड़ीराम आने जाने वाले बड़े व भारी वाहनों को खजनी, बांसगांव होते हुए कौड़ीराम की ओर रवाना किया गया। वहीं हल्के व छोटे वाहन महावीर छपरा चौराहे से डायवर्ट होकर कुस्मौल के रास्ते बांसगांव होते हुए कौड़ीराम आ जा रहे हैं। वहीं बांसगांव से कुसमौल के रास्ते महावीर छपरा होते हुए लोग शहर को जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा गिट्टी व मिट्टी डालकर सड़क को चलने योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिन पहले इसी जगह पर बाढ़ का पानी चढ़ने से कई दिनों तक गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर आवागमन बंद किया गया था।


डीएम विजय किरन आनंद एहतियातन बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। एनएचएआई और लोकनिर्माण विभाग को मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। काम शुरू हो गया है। जल्द ही मार्ग को दुरुस्त करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed