{"_id":"5fed53778ebc3e40fb19851c","slug":"heavy-vehicles-will-not-enter-gorakhpur-city-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, इन सड़कों का हुआ डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, इन सड़कों का हुआ डायवर्जन
Thu, 31 Dec 2020 09:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
traffice jam
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहरवासियों के नए वर्ष के जश्न में जाम बाधा न बनने इसके लिए प्रशासन ने दो दिन तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2020 को प्रात: 06:00 बजे से एक जनवरी 2021 की रात्रि तीन बजे तक लागू रहेगी।
इन मार्गों से डायवर्ट होकर जाएंगे भारी वाहन
विज्ञापन
इन मार्गों से डायवर्ट होकर जाएंगे भारी वाहन
- नौसड़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन टीपी नगर, रुस्तमपुर होकर अमर उजाला तिराहे से तारामंडल होकर खोराबार बाईपास की तरफ जाएंगे।
- देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन खोराबार बाईपास से अमर उजाला तिराहा, टीपी नगर से नौसड़ होकर जाएंगे तथा अपनी आवश्यकतानुसार कूड़ाघाट तिराहे से नंदानगर, जगदीशपुर कोनी होकर कुशीनगर की ओर जाएंगे।
- कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कूड़ाघाट तिराहे से खोराबार बाईपास, तारामंडल, अमर उजाला, टीपी नगर, नौसड़ होकर जाएंगे तथा अपनी आवश्यकतानुसार जिन भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना है, वे वाहन जगदीशपुर कोनी से ही फोरलेन से जाएंगे।
- फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहन बरगदवां से डायवर्ट किए जाएंगे। ये फर्टिलाइजर, करीमनगर, खजांची चौराहा, पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होते हुए नौसड़ की तरफ जाएंगे।
- पिपराइच की ओर से आने वाले भारी वाहन पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होते हुए नौसड़ की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन