फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heavy vehicles will not enter Gorakhpur city in new year

आज और कल शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, इन सड़कों का हुआ डायवर्जन

Thu, 31 Dec 2020 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Dec 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not enter Gorakhpur city in new year
traffice jam - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहरवासियों के नए वर्ष के जश्न में जाम बाधा न बनने इसके लिए प्रशासन ने दो दिन तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2020 को प्रात: 06:00 बजे से एक जनवरी 2021 की रात्रि तीन बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


इन मार्गों से डायवर्ट होकर जाएंगे भारी वाहन
  • नौसड़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन टीपी नगर, रुस्तमपुर होकर अमर उजाला तिराहे से तारामंडल होकर खोराबार बाईपास की तरफ जाएंगे।
  • देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन खोराबार बाईपास से अमर उजाला तिराहा, टीपी नगर से नौसड़ होकर जाएंगे तथा अपनी आवश्यकतानुसार कूड़ाघाट तिराहे से नंदानगर, जगदीशपुर कोनी होकर कुशीनगर की ओर जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कूड़ाघाट तिराहे से खोराबार बाईपास, तारामंडल, अमर उजाला, टीपी नगर, नौसड़ होकर जाएंगे तथा अपनी आवश्यकतानुसार जिन भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना है, वे वाहन जगदीशपुर कोनी से ही फोरलेन से जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फरेंदा की ओर से आने वाले भारी वाहन बरगदवां से डायवर्ट किए जाएंगे। ये फर्टिलाइजर, करीमनगर, खजांची चौराहा, पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होते हुए नौसड़ की तरफ जाएंगे।
  • पिपराइच की ओर से आने वाले भारी वाहन पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज होते हुए नौसड़ की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed