फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heavy traffic in 200 hospitals from Firaq Gorakhpuri Chowk to Bhagat Singh Chauraha

Gorakhpur News: बेतियाहाता में डॉक्टर्स लेन जाम से बीमार, सुबह से रात तक जाम से जूझते हैं लोग

Sat, 15 Apr 2023 04:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Apr 2023 04:11 PM IST
सार

गोरखपुर-बस्ती मंडल के साथ ही बिहार और पड़ोसी देश नेपाल तक के मरीज एंबुलेंस और चार पहिया वाहनों से यहां इलाज कराने आते हैं। पार्किंग नहीं होने से मरीजों के परिजन, दुकान वाले और अन्य लोग वाहनों को सड़क के दोनों पटरियों पर लगा कर छोड़ देते हैं।

विज्ञापन
Heavy traffic in 200 hospitals from Firaq Gorakhpuri Chowk to Bhagat Singh Chauraha
बेतियाहाता चौराहे से फिराक रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बेतियाहाता स्थित फिराक गोरखपुरी चौक से भगत सिंह चौराहा तक की करीब 400 मीटर लंबी सड़क पर राहगीर सुबह से रात तक जाम से जूझते हैं। दो लेन की आधे किलोमीटर से कम लंबाई वाली इस सड़क के किनारे 200 से अधिक अस्पताल, डायगोनिस्टिक सेंटर, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर हैं। इसलिए इसे डॉक्टर्स लेन के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन लगातार जाम के कारण यह रोड मरीजों के लिए दर्द का कारण बन रही है।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल के साथ ही बिहार और पड़ोसी देश नेपाल तक के मरीज एंबुलेंस और चार पहिया वाहनों से यहां इलाज कराने आते हैं। पार्किंग नहीं होने से मरीजों के परिजन, दुकान वाले और अन्य लोग वाहनों को सड़क के दोनों पटरियों पर लगा कर छोड़ देते हैं। ऐसे में दो लेन की इस सड़क के आधे से ज्यादा हिस्से पर चार पहिया गाड़ियों का कब्जा रहता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कोई बैलगाड़ी व रेल इंजन तो कुछ तलवार-त्रिशूल लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार लोग चार पहिया वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। इस रोड पर मौजूद इक्का-दुक्का अस्पतालों को छोड़ दें तो किसी के पास पार्किंग नहीं है। जिनके पास है भी तो वह चार पहिया वाहनों को खड़ा करने लायक नहीं है। वहां सिर्फ दो पहिया वाहनों को खड़ा करने की ही जगह है। इसके अलावा इस सड़क पर लगने वाले ठेले-खोमचे, ई-रिक्शा भी जाम का कारण बन रहे हैं।
 

नहीं है पेयजल और शौचालय की व्यवस्था

लगभग 400 मीटर की सड़क पर कहीं भी इस सड़क पर कहीं भी इस गर्मी में प्यास बुझाने या शौचालय का इंतजाम नहीं है। एक हैंडपंप है भी तो वह खराब है। वहां कूड़े का ढेर लगा रहता है। दुकानदारों के साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को शौचालय नहीं होने से काफी दूर जाना पड़ता है।

पार्किंग बन जाती तो मिलती राहत
अधिकतर मरीज चार पहिया वाहनों से आते हैं, परिजन वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करते हैं। इससे यहां सुबह से शाम तक जाम की समस्या बनी रहती है। यहां कहीं पार्किंग बन जाती तो थोड़ी राहत मिलती। : राजेश कुमार टेकड़ीवाल, दुकानदार

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में बाइक और साइकिल की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

प्रभावित होती है दुकानदारी
मरीजों के परिजन दुुकान के सामने गाड़ी लगा देते हैं, इससे दुकानदारी प्रभावित होती है। वहीं इस मार्ग पर कोई शौचालय नहीं है, इससे दुकानदारों को दूर जाना पड़ता है। यहां एक सुलभ शौचालय की आवश्यकता है। : सुनील पांडेय, दुकानदार

सहजनवां से पिता का इलाज कराने आया हूूं। काफी देर प्रयास करने के बाद भी गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिली। मजबूरी में गाड़ी को सड़क किनारे लगाना पड़ा, यहां पार्किंग नहीं होने से बहुत दिक्कत होती है। : केपी सिंह, मरीज के परिजन।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बादल छाए रहने के बावजूद 40 डिग्री के करीब रहा पारा, लोगों का हाल बेहाल

सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल
पिपराइच से इलाज कराने आया हूं, जाम के चलते इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। जिधर देखो लोग अपने वाहन बेतरतीब खड़ा किए है। इसके अलावा इस सड़क पर पीने के पानी का भी इंतजाम होना चाहिए। : राम केवल मौर्य, मरीज




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed