{"_id":"60e676104ae88c06a050f073","slug":"heavy-rain-start-in-gorakhpur-weather-change-gorakhpur-mansoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मानसून: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मानसून: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को मिली गर्मी से राहत
Thu, 08 Jul 2021 09:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jul 2021 09:20 AM IST
सार
पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना, 10 जुलाई से हो सकती है भरपूर बारिश।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बता दें कि कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे थे। ऐसे में यह बारिश लोगों के लिए राहत भरी है। ग्रामीण क्षेत्र में अभी धान की रोपाई चल रही है। ऐसे में यह बारिश किसानों को भी लाभ दे गई।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को उमस वाली गर्मी सताएगी। आसपास के जिलों में तो बारिश हो रही थी, लेकिन गोरखपुर में मानसून मेहरबान नहीं हो रहा था। अनुमान है कि 10 जुलाई से मौसम तेजी से बदलेगा।
राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश आते-आते कमजोर हो गया जिसकी वजह से गोरखपुर में बारिश नहीं हो रही थी। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से महराजगंज, कुशीनगर आदि जिलों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर और देवरिया में मानसून का अभी तक कोई भी असर नहीं दिख रहा था। बुधवार सुबह हल्के बादल तो छाए, लेकिन दोपहर बाद धूप निकल आई। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक सिस्टम बना है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो सका है। शनिवार से कुछ मौसम के बदलने की संभावना है।