{"_id":"60f9803a8d707c71d005c569","slug":"heavy-rain-in-gorakhpur-last-21-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बरसात: 21 दिन में ही हो गया महीने भर का हिसाब, रिकॉर्ड तोड़ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बरसात: 21 दिन में ही हो गया महीने भर का हिसाब, रिकॉर्ड तोड़ हुई बारिश
Thu, 22 Jul 2021 07:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:57 PM IST
सार
बारिश ने लोगों की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा दिया। तमाम मोहल्लों में जगह-जगह बारिश का पानी इतना भर गया कि गुरुवार को भी लोगों को दुश्वारियों से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में जिनको लग रहा है कि इस बार बरसात अच्छी नहीं हुई, उनके लिए सूचना है कि बुधवार 21 जुलाई तक इतनी बारिश हो गई, जितनी पिछले सालों में पूरे जुलाई के महीने में होती है। केवल मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक ही 115 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार की बारिश की दुश्वारियों से शहरियों को अभी राहत भी नहीं मिल पाई थी कि मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक हुई बारिश ने लोगों की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा दिया। तमाम मोहल्लों में जगह-जगह बारिश का पानी इतना भर गया कि गुरुवार को भी लोगों को दुश्वारियों से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक बहुत ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की ही संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहने की वजह से उमस भरी गर्मी भी रहेगी। वहीं 26 जुलाई के बाद फिर से एक बार झमाझम बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में 23 जुलाई को कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसकी वजह से 26 एवं 27 तारीख को गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में अच्छी खासी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन