Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heat wave wreaks havoc, mercury crosses 40 for second consecutive day

Gorakhpur News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, पारा लगातार दूसरे दिन 40 के पार; धूप उमस ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 20 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 02:44 AM IST
सार

रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह शनिवार की तुलना में 0.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी अभी और सताएगी। अगले दो-तीन दिन में तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc, mercury crosses 40 for second consecutive day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी का सितम जारी है। लगातार दूसरे दिन रविवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इस दौरान लू के थपेड़ों ने घर से निकले लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म पश्चिमी हवाओं के बीच दोपहर में निकलने पर अहसास ऐसा हो रहा था, जैसे शरीर ही झुलस जाएगा।

विज्ञापन


रविवार की सुबह आसमान में बादल घिरे थे। लगभग साढ़े सात बजे तक बादल छाए रहे। उसके बाद बादल छंटने लगे। सुबह आसमान में बादल देखकर लोगों को लगा कि तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन बादल छंटते ही धूप तेज हो गई।
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। शादी का सीजन होने के कारण सड़कों पर दिख रही भीड़ लू से बेहाल दिखी। बाहर निकलते ही लोगों को डिहाइड्रेशन होने लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह शनिवार की तुलना में 0.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी अभी और सताएगी। अगले दो-तीन दिन में तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राजस्थान के ऊपर से पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से तापमान बढ़ने के साथ ही लू भी चल रहा है। करीब तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रह सकता है। इसके बाद हवा की गति में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed