फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health workers deployed at CHC to investigate Corona

कोरोना की जांच सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी करेंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Health workers deployed at CHC to investigate Corona
कोरोना की जांच सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी करेंगे स्वास्थ्य विभाग ने लगाई कर्मियों की ड्यूटी  बीआरडी और आरएमआरसी ने मांगे थे स्वास्थ्य कर्मी  अमर उजाला ब्यूरो  गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज में कोरोना सैंपल की जांच में सीएचसी पर तैनात कर्मी लगाए जाएंगे। इसके बाद से जांच में कर्मियों की कमी नहीं होने पाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग 30 कर्मचारियों को बीआरडी और आरएमआरसी को उपलब्ध कराने जा रहा है। इनमें ज्यादातर लैब टेक्नीशियन और सीनियर लैब टेक्नीशियन शामिल हैं।  बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच दो लैब में हा रही है। इनमें रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) और माइक्रोबायोलॉजी विभाग शामिल है। माइक्रोबायोलॉजी में गोरखपुर मंडल के चार जिलों की जांच हो रही है। जबकि आरएमआरसी में बस्ती मंडल के अलावा वाराणसी मंडल के चार जिलों की जांच हो रही है। इसकी वजह से औसतन एक हजार से अधिक की जांच प्रतिदिन बीआरडी में पहुंच रही है। कर्मियों की कमी को देखते हुए जांच में समस्या भी आ रही है। दोनों लैब के प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग और शासन से कर्मचारियों की मांग की थी। शासन के निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी आरएमआरसी और माइक्रोबायोलॉजी में लगा दी है। ग्रामीण अस्पतालों में टीबी मरीजों की पहचान व जांच से जुड़े दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी दोनों जगहों पर लगाई गई है। साथ ही जिला अस्पताल से कर्मचारियों की भी ड्यूटी जांच के लिए लगी है। हालांकि कुछ कर्मियों ने कहा कि बिना ट्रेनिंग के ही ड्यूटी लगा दी गई है। इसकी वजह से थोड़ी परेशानी भी हो रही है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed