फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health testing program under surveillance campaign in siddharthnagar

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घर-घर दी जाएगी दस्तक, ऐसे की जाएगी लोगों की जांच

Wed, 08 Jul 2020 07:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Jul 2020 07:33 PM IST
सार

  • सर्विलांस अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम
  • 15 जुलाई तक 31 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

विज्ञापन
Health testing program under surveillance campaign in siddharthnagar
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सिद्धार्थनगर में घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। आशा कार्यकर्ता लोगों के घरों पर दस्तक देकर परिजनों से कोविड-19 के लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार की जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। संदेह होने पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। अभियान 15 जुलाई तक  चलेगा। जिले के 31 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण में हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताओं ने संवेदीकरण करना शुरू कर दिया है। इसमें सभी से सर्दी, खांसी, बुखार व कोरोना के अन्य लक्षणों की जानकारी कर प्रोफार्मा पर भरा जा रहा है। हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में बड़ी ही सजगता के साथ संवेदीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिले के साथ प्रदेश भर में यह अभियान शुरू किया गया है। फ्रंटलाइन वर्कर के साथ समाजसेवी लोगों के सहयोग से हर घर पर टीम दस्तक दे रही है। भ्रमण हो जाने वाले घरों पर पोलियो की तरह चिह्नांकन करने के साथ ही तिथि भी अंकित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण में गर्भवती, 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि से ग्रसित रोगियों को सूचीबद्ध कर कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इनकी लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए आशाओं को जिम्मा सौंपा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed