{"_id":"64ff74ad9042e1a6bf076be7","slug":"health-problem-in-dengu-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-301968-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के चार, ग्रामीण क्षेत्र का एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के चार, ग्रामीण क्षेत्र का एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में
Tue, 12 Sep 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिला अस्पताल में चार और बीआरडी में एक मरीज मिला डेंगू पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डेंगू पीड़ितों की संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को भी पांच लोग डेंगू पीड़ित मिले। इनमें चार शहर तथा एक ग्रामीण क्षेत्र का है। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 39 हो गई है, जबकि मलेरिया विभाग के आंकड़ों में यह संख्या 37 है। मलेरिया विभाग बीआरडी में मिले मरीजों को अपने आंकड़े में शामिल नहीं कर रहा है।
जिला अस्पताल में मिले चार रोगियों में से दो राप्तीनगर व एक जगरनाथपुर इलाके का निवासी है। एक मरीज खजनी क्षेत्र का है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मिला एक मरीज भी शहर का ही रहने वाला है। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज को सोमवार को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। जिले में 15 अगस्त के बाद से ही लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि सोमवार को 1362 जगह सोर्स रिडक्शन किया गया। तीन जगह लार्वा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया। अब तक 30 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। अब तक 4775 लोगों की डेंगू जांच की जा चुकी है। इनमें 3961 लोगों की जांच एनएस1आरडीटी किट से और 814 लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू के नोडल अफसर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वार्ड में भर्ती पादरी बाजार क्षेत्र का एक मरीज अब पूरी से स्वस्थ है। सोमवार को इस मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।