फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health problem

Gorakhpur News: बदलते मौसम के साथ बढ़ रहा संक्रामक बीमारियों का समय

Sun, 27 Aug 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
health problem
गोरखपुर। मौसम में अनचाहे बदलाव का असर बीमारियों पर भी पड़ रहा है। इस बार जुलाई की गर्मी के चलते आंखों की बीमारी कंजेक्टिवाइटिस तेजी से फैली। सितंबर में अधिक बारिश के चलते पिछले तीन चार साल से डेंगू के मामले नवंबर तक मिल रहे हैं। ऐसे ही कई अन्य बीमारियां भी अपने निर्धारित समय से आगे-पीछे हो रही हैं। मौसम में बदलाव के चलते वायरस के स्वभाव पर क्या असर हो रहा है, इस पर आरएमआरसी के वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव से आम लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है। जाड़े और गर्मी के शुरुआत और समापन के संधिकाल पर अक्सर ही नए-नए वायरस रोग फैलाते रहते हैं। ऐसे ही अधिक गर्मी और बरसात के दिनों में भी होता है। अब सर्दी की शुरुआत नवंबर की बजाय दिसंबर से हो रही है और मार्च के आखिरी सप्ताह में अचानक तापमान बढ़ रहा है। वहीं जुलाई से अधिक बारिश अगस्त-सितंबर में हो रही है। इसके चलते वायरल इंफेक्शन का असर लंबे समय तक बना रह रहा है। जुलाई की बारिश के साथ तेजी से बढ़ने वाले मलेरिया और डेंगू के मामले अब अगस्त से शुरू होकर नवंबर तक जा रहे हैं।
विज्ञापन

------
मौसम में बदलाव का असर मानव स्वास्थ्य पर जरूर पड़ता है। बारिश की वजह से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों का समय बढ़ रहा है। उमस भरी गर्मी के चलते जुलाई-अगस्त में वायरस का संक्रमण तेज हो रहा है। बीमारियों के लक्षण में भी लगातार बदलाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार, फिजिशियन, जिला अस्पताल
------
मौसम में बदलाव का असर साफ दिख रहा है। अभी कुछ दिन पहले आंखों की बीमारी फैली थी। पहले सितंबर में डेंगू पीक पर होता था, अब नवंबर तक इसका असर हो रहा है। मौसम में बदलाव व अन्य कारणों से वायरस भी अपने स्वरूप बदलते रहते हैं। ऐसे कई वायरसों के जीनोम सिक्वेसिंग का कार्य चल रहा है।
-डाॅ.अशोक पांडेय, वैज्ञानिक और मानसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed