{"_id":"64adb3864e46add2f80192b5","slug":"health-problem-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-236585-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पूरा होने पर सरकारी मदद से नसबंदी करवाएं : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पूरा होने पर सरकारी मदद से नसबंदी करवाएं : मेयर
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ न्यू बिल्डिंग से मंगलवार को जनजागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से परिवार नियोजन संबंधित संदेश दिए गए। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में सारथी वाहन भी शामिल रहा, जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश देने के साथ-साथ इसके अस्थायी साधन भी उपलब्ध कराएगा। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अपील की कि छोटा परिवार रखें और परिवार पूरा होने के बाद सरकारी मदद से नसबंदी अपना लें। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि सरकार जन-जन तक परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएमओ ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का दूसरा चरण मनाया जाएगा।
इस दौरान महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी और आईयूसीडी पर विशेष जोर रहेगा। इस मौके पर एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर, डॉ. जयकुमार, डॉ. एके चौधरी, डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डॉ. एके सिंह, डॉ. अश्विनी चौरसिया, पंकज आनंद, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल, सुनीता पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बुखार आए तो सरकारी अस्पताल जाएं
रैली के माध्यम से दस्तक पखवाड़े के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। संदेश दिया कि मच्छरों से बचाव के सभी उपाय करें और अगर बुखार आए तो सरकारी अस्पताल में ही जाएं। 17 से 31 जुलाई तक प्रस्तावित दस्तक पखवाड़े में आशा और आंगनबाड़ी घर घर जाकर बुखार, टीबी, फाइलेरिया, कुष्ठ और कालाजार के संभावित रोगियों की तलाश करेंगी।