{"_id":"614b29b14ee110406417a6c5","slug":"health-minister-reached-arto-office-got-license-renewed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे एआरटीओ कार्यालय, लाइसेंस कराया नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे एआरटीओ कार्यालय, लाइसेंस कराया नवीनीकरण
Wed, 22 Sep 2021 06:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:48 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह की गाड़ी बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर मुड़ी तो लोगों लगा कि वह कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए आ रहे हैं। फिर क्या कर्मचारियों ने दौड़-भाग शुरू कर दी। उनके कार्यालय में दाखिल होने के बाद हर तरफ सब सुव्यवस्थित हो गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह एआरटीओ कार्यालय में।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह बुधवार को पत्नी के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उनकी गाड़ी को कार्यालय की ओर बढ़ते देखकर कर्मचारी इधर से उधर दौड़-भाग करने लगे। मगर बाद में पता चला की ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए आए हैं तो लोगों ने राहत की सांस ली। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह कार्यालय से निकल गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह की गाड़ी बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर मुड़ी तो लोगों लगा कि वह कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए आ रहे हैं। फिर क्या कर्मचारियों ने दौड़-भाग शुरू कर दी। उनके कार्यालय में दाखिल होने के बाद हर तरफ सब सुव्यवस्थित हो गया।
विज्ञापन
एआरटीओ से उन्होंने बताया कि लाइसेंस की समय सीमा पांच दिन बाद समाप्त हो रही है। लाइसेंस का नवीनीकरण होना है। उनके साथ उनकी पत्नी वसुंधरा का भी लाइसेंस नवीनीकरण होना है। नियम के तहत दोनों लोगों ने बारी-बारी से बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करते हुए नवीनीकरण कराया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने एआरटीओ से कार्यों के बारे में जानकारी ली। हालांकि, उन्होंने वहां निरीक्षण नहीं किया और फिर कार्यालय से निकल गए। उनके जाने के बाद कार्यालय में काम करने वालों ने राहत की सांस ली। कहीं न कहीं उन्हें डर बना था कि मंत्री उनके पास पहुंचकर कुछ पूछ ने लें। एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए आए थे। तिथि समाप्त होने वाली थी।