फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health faiciliti

Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल की सूची में मेदांता और एसजीपीजीआई को भी शामिल करें

Sat, 22 Jul 2023 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
health faiciliti
गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता शुक्रवार को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय गोरखपुर में पहुंचकर मरीजों का हाल पूछा। इसी दौरान हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारियों एवं मरीजों ने बताया कि बाहरी तत्वों द्वारा हॉस्पिटल में आकर के उपद्रव किया जा रहा है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए बवाल मचा रहे हैं। इस पर महामंत्री ने कहा कि रेलवे चिकित्सालय पूर्वोत्तर रेलवे का केंद्रीय चिकित्सालय है। यह एक ऐसा चिकित्सालय है, जहां पर बाहरी लोग भी आते हैं। रेलवे चिकित्सालय को बदनाम करके छवि खराब की जा रही है। महामंत्री ने महाप्रबंधक से निवेदन किया है कि रेलवे अस्पताल की सूची में मेदांता, एसजीपीजीआई और गोरखपुर के लोकल हॉस्पिटल को पैनल में रखा जाए। ब्यूरो
विज्ञापन


कर्मियों की समस्याओं को लेकर पीआरकेएस ने की अधिकारियों से मुलाकात
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय शुक्रवार को पदाधिकारियों के साथ आज पूर्वोत्तर रेलवे मैकेनिकल वर्कशॉप में कर्मचारी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। बताया कि कारखाना में लिपिकों की कमी है, जिससे रेल कार्य प्रभावित हो रहा है। लिपिकों की नियुक्ति के आदेश शीघ्र जारी किए जाए। इसके अलावा कर्मचारियों की नियुक्ति समय सीमा के अंदर की जाए। अनुकंपा नियुक्ति एवं सेटलमेंट के जो मामले पेंडिंग हैं उन्हें तत्काल निपटाया जाए। इस पर कारखाना कार्मिक अधिकारी ने सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान आरपी भट्ट, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, निशांत यादव, अश पांडेय, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed