फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Health Education and Information Officer Shweta Pandey said sanitize palm and use oximeter

सलाह: हथेली को सैनिटाइज कर ऑक्सीमीटर का करें इस्तेमाल, होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों की करते रहें जांच

Thu, 03 Jun 2021 03:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Jun 2021 03:39 PM IST
सार

होम आइसोलेशन में नियमित तौर पर ऑक्सीमीटर से जांच करें ऑक्सीजन का स्तर। बाजार से जांच-परख कर ही खरीदें पल्स ऑक्सीमीटर।
 

विज्ञापन
Health Education and Information Officer Shweta Pandey said sanitize palm and use oximeter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग हमेशा हथेली और अंगुली को ठीक तरीके से सैनिटाइज करने के बाद ही करना चाहिए। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों के ऑक्सीजन स्तर की नियमित तौर पर पल्स ऑक्सीमीटर से जांच करते रहें। बाजार से जो पल्स ऑक्सीमीटर खरीद रहे हैं, उसकी जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन


ये बातें खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्वेता पांडेय ने कहीं। उन्होंने पल्स ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल करने के तौर-तरीके के बारे में एक वीडियो संदेश भी बनाया है। यह वीडियो संदेश उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रेषित किया है।
विज्ञापन


लगभग दो मिनट के वीडियो संदेश में श्वेता पांडेय ने बताया है कि हाथों को सैनिटाइज करने के बाद अंगूठे की बगल वाली अंगुली को पल्स ऑक्सीमीटर में लगाना है। अंगुली में लगाने के बाद हाथ ढीला छोड़ दें। अंगुली लगाने के बाद पल्स ऑक्सीमीटर का बटन हल्के से दबा दें। इसके बाद लगभग 30 सेकेंड तक रिडिंग स्थिर होने तक इंतजार करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीन के ऊपर के हिस्से में एसपीओटू जबकि नीचे के हिस्से में पीआरबीपीएम लिख कर आता है। एसपीओटू ऑक्सीजन का स्तर जबकि पीआरबीपीएम दिल की धड़कनों की दर बताता है। अगर ऑक्सीजन स्तर 95 तक है तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर यह 94 से 92 के बीच आता है तो इसका मतलब है कि ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ व्यवस्था सोच लेनी है। ऐसी अवस्था में पेट के बल लेटने की तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed