फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health department waiting corona testing report in gorakhpur BRD medical college

Coronavirus in Gorakhpur: 72 नमूनों के इंतजार में है पांच हजार की आबादी, ग्रामीणों को सता रहा है ये डर

Fri, 05 Jun 2020 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Jun 2020 05:24 PM IST
सार

  • कनइल गांव में अब तक 70 नमूने जांच के लिए भेजे गए
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम भी कर रही हैं रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
health department waiting corona testing report in gorakhpur BRD medical college
फाइल फोटो। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण से मृत कनइल गांव के व्यक्ति के परिवार समेत 72 लोगों के नमूने का इंतजार पांच हजार की आबादी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रिपोर्ट के इंतजार में है। पूरा गांव डरा हुआ है। गांव के नौ रास्ते सील हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों को डर है कि अगर पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो गांव में संक्रमण रोकना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मरीजों की जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार को भी गांव से नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बेलीपार के कनइल गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से लौटा था। उसे किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं। पिछले शुक्रवार की रात तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। कोरोना वार्ड में भर्ती करने के बाद लार का नमूना लिया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम डॉक्टरों ने ट्रू नेट मशीन से जांच कराई तो स्क्रीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बावजूद अंतिम रिपोर्ट आने से पहले ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संस्कार के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो गांव की पांच हजार आबादी पूरी तरह से डर गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिवार समेत गांव के 72 लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।
 
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कनइल गांव से अब तक 72 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। किसी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रिपोर्ट के इंतजार में है। फिलहाल गांव को पूरी तरह से सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed