{"_id":"6a9f2afeed45517d870773ae","slug":"health-check-up-conducted-for-students-at-the-railway-school-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1444010-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्कूल में छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्कूल में छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय के तत्वावधान में सोमवार को एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सालय के डॉ. उमेश मौर्या, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. संजीव मिश्रा और डॉ. संजय कुमार ने विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने छात्रों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य परीक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाना और किसी संभावित बीमारी की समय रहते पहचान करना था, ताकि जरूरत पड़ने पर उचित उपचार और सलाह दी जा सके। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने भी विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीर जी श्रीवास्तव ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया।
विज्ञापन