फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy Chief Minister and Health Minister Brajesh Pathak inspected the Gorakhpur District Hospital.

Gorakhpur News: पसीने से परेशान मरीजों को देख भड़के उपमुख्यमंत्री, बोले- 'दो दिन में एसी लगाओ, फोटो भेजो'

Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने लक्ष्मीपुर झंगहा की अजोरा देवी, घंटाघर के अजय, सिकरीगंज की मंगरा देवी तथा गौरी बाजार से आए चंद्रिका पाल सहित 20 मरीजों से बातचीत कर इलाज, दवा, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हड्डी रोग पुरुष वार्ड का भी निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister and Health Minister Brajesh Pathak inspected the Gorakhpur District Hospital.
मरीजों का हालचाल पूछते डीसीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान वह सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार व मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


वार्ड में उमस और गर्मी के कारण पसीने से परेशान मरीजों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि दो दिन के भीतर इमरजेंसी के सभी वार्डों में एसी लगाए जाएं और कार्य पूरा होने के बाद फोटो भेजकर इसकी सूचना दी जाए।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने लक्ष्मीपुर झंगहा की अजोरा देवी, घंटाघर के अजय, सिकरीगंज की मंगरा देवी तथा गौरी बाजार से आए चंद्रिका पाल सहित 20 मरीजों से बातचीत कर इलाज, दवा, भोजन और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने हड्डी रोग पुरुष वार्ड का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान दिन के हिसाब से मरीजों को चादर नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

Deputy Chief Minister and Health Minister Brajesh Pathak inspected the Gorakhpur District Hospital.
मरीजों का हालचाल पूछते डीसीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाए जाएं। अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण, जांच सुविधाएं और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया
निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री ने सदर सांसद रवि किशन शुक्ल के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद डीएनबी कक्ष में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

Deputy Chief Minister and Health Minister Brajesh Pathak inspected the Gorakhpur District Hospital.
समीक्षा बैठक करते डीसीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
बैठक में उन्होंने डायलिसिस यूनिट की क्षमता 14 से बढ़ाकर 18 करने, मैनपावर बढ़ाने, मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, डॉ. बीके सुमन, डॉ. आरपी गौतम, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मुकुल द्विवेदी, सुनीता पटेल, डॉ. बीके सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed