फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of Headmaster found hanging in school at gorakhpur

गोरखपुर: स्कूल में छत के कुंडे से लटकती मिली हेडमास्टर की लाश, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

Mon, 12 Jul 2021 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Jul 2021 10:20 AM IST
सार

परिस्थितियां देखकर पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका।

विज्ञापन
dead body of Headmaster found hanging in school at gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गोसाई के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर राजेश कुमार की लाश स्कूल के ऑफिस में छत के कुंडे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची बेलघाट पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेलघाट के सुअरहा गांव निवासी राजेश कुमार करीब दस वर्षों से विद्यालय में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर से शंकरपुर गांव तथा वहां स्कूल जाने की बात कहकर निकले। गांव के प्रधान के घर भी गए और वहां से स्कूल की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन


दोपहर तक जब वे नहीं लौटो तो घरवालों ने उनके फोन पर बात करने की कोशिश की तो फोन रिसीव नहीं हुआ। बेटा उज्जवल और भतीजा अरुण शंकरपुर से ढूंढते हुए विद्यालय पर पहुंचे, वहां स्कूल खुला था। अंदर जाकर देखा तो हेडमास्टर का शरीर ऑफिस में छत के कुंडे में रस्सी से लटक रहा था। पुत्र और भतीजे ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश के तीन बच्चे उज्जवल 13, आयुष 10, और आर्यन 8 वर्ष हैं। थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। मेज के ऊपर कुर्सी लुढ़की हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed