फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Head constable jumped in Bhim Sarovar of Gorakhnath temple gorakhpur

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर में हेड कांस्टेबल ने लगाई छलांग, जांच में नशे की हुई पुष्टि

Fri, 06 May 2022 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 May 2022 01:58 PM IST
सार

बांसगांव के चंद्रमणि राय की आरपीएफ गोरखपुर में तैनाती है। हेड कांस्टेबल की मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान नशे की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Head constable jumped in Bhim Sarovar of Gorakhnath temple gorakhpur
भीम सरोवर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित भीम सरोवर में बृहस्पतिवार देर शाम आरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल ने छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हेड कांस्टेबल को बाहर निकालने के बाद अफसरों ने उससे पूछताछ की।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों के मुताबिक, हेड कांस्टेबल ने खुद को तैराक बताते हुए नहाने के लिए सरोवर में छलांग लगाने की बात कही। हालांकि, पता चला है कि वह परिवार के साथ आए थे और कुछ आपसी विवाद के बाद उन्होंने ऐसा किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के बघराई गांव निवासी चंद्रमणि राय आरपीएफ गोरखपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।  बृहस्पतिवार को उनकी मां, पत्नी, बेटी और बेटा गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। चंद्रमणि को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी बावर्दी सीधे मंदिर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिसर में घूमते हुए परिवार भीम सरोवर के पास पहुंचा। बच्चों के जिद पर परिवार के सभी लोग भीम सरोवर में नाव पर घूमने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान चंद्रमणि राय ने कहा कि उन्हें तैरना आता है। वह सेल्फी लेने के बाद वर्दी में ही सरोवर में कूद गए। यह देख कर सभी लोग दंग रहे गए। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर पुलिस पहुंच गई।


चंद्रमणि को बाहर निकाल कर गोरखनाथ थाने में पूछताछ के बाद उनका मेडिकल कराया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के मुताबिक, वह नशे में धुत्त हैं। इसकी जानकारी आरपीएफ के अधिकारियों को भी दी गई है। इस सिलसिले में चन्द्रमणि का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed