फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He went to Cambodia from Gorakhpur to earn money, now he is asking for 27 lakh rupees to send him back

UP: कंबोडिया गया था कमाने, जालसाज करवाने लगे साइबर अपराध- अब छोड़ने के बदले... पिता से मांगे 27 लाख

Tue, 08 Apr 2025 01:25 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 01:25 PM IST
सार

मटिहनिया जुनीबी गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि उनका पुत्र राम प्रताप एक माह पहले कंबोडिया कमाने के लिए गया था। वहां उसे जालसाजों ने साइबर अपराधी बना दिया। अब उसे वापस भारत भेजने के लिए 27 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
He went to Cambodia from Gorakhpur to earn money, now he is asking for 27 lakh rupees to send him back
कंबोडिया में गए युवक राम प्रताप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्षेत्र के मटिहनिया जुनीबी गांव निवासी युवक एक माह पहले कंबोडिया कमाने गया तो आरोप है कि उससे साइबर अपराध कराया जाने लगा। जब उसने घर जाने की जिद की तो उसे बंधक बना लिया गया। आरोप है कि विदेश से लाने के लिए युवक के पिता से 27 लाख रुपये की मांग की गई है।

विज्ञापन


पिता ने युवक के साले के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, मटिहनिया जुनीबी गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि उनका पुत्र राम प्रताप एक माह पहले कंबोडिया कमाने के लिए गया था। वहां उसे जालसाजों ने साइबर अपराधी बना दिया।
विज्ञापन


अब उसे वापस भारत भेजने के लिए 27 लाख रुपये की मांग की जा रही है। बताया कि बेटे के रिश्तेदारी के साले ने बिहार के एजेंट के जरिये कंबोडिया भिजवाया था। बेटे ने घर जाने कंबोडिया भेजने वाले साले को फोन कर बताया तो उसे वहां बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साले ने फोन कर वापसी के लिए 21 हजार रुपये ले लिए। दो दिन पहले राम प्रताप के ठहरने व खाने आदि के खर्च के नाम पर फोन करके 27 लाख रुपये की मांग की। इस संबंध में पिपराइच थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मामला युवक के रिश्तेदारी से जुड़ा है।


जांच करने पर पता चला है कि कंबोडिया जाने वाले युवक को उसके साले ने ही भिजवाया था। युवक अभी विदेश में है। पिता ने युवक के रिश्तेदार को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed