{"_id":"5f781e548ebc3e9bba211617","slug":"hathras-new-sp-vineet-jaiswal-from-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के विनीत को मिली हाथरस के नए एसपी की कमान, कहा- 'पुलिस सर्विस भी एक मैनेजमेंट है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के विनीत को मिली हाथरस के नए एसपी की कमान, कहा- 'पुलिस सर्विस भी एक मैनेजमेंट है'
Sat, 03 Oct 2020 12:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
हाथरस के नए एसपी विनीत जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जिले में हुई घटना के बाद शासन ने शुक्रवार की देर शाम वहां के पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, इंसपेक्टर व दो अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं गोरखपुर के मूल निवासी विनीत जायसवाल को नया एसपी बनाया गया है। बता दें कि 2014 बैच के आईपीएस विनीत जायसवाल की छवि एक जुझारू अफसर की है।
विज्ञापन
2010 में नोएडा के जेएसएस कॉलेज से विनीत ने कम्प्यूटर साइंस विषय के साथ बी.टेक किया। उसके बाद उन्होंने इंफोसिस को एक कम्प्यूटर साइंस के बैचलर टेक्नीशियन के रूप में ज्वाइन किया। फिर 2011 में सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। दो प्रयास में सफल नहीं हो पाए, लेकिन उनका आत्मविश्वास कम नहीं हुआ और साल 2013 में उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम को ब्रेक किया।
विज्ञापन
आईपीएस विनीत जायसवाल अपने पिता राधेश्याम जायसवाल से काफी प्रभावित हैं। पिता जेल अधीक्षक रहे हैं। विनीत कहते हैं, पुलिस सर्विस भी एक मैनेजमेंट है, यहां पर अपराधियों को कानून व्यवस्था का फॉर्मूला लगाते हुए भयमुक्त समाज के लिए प्रबंधन ही गुड पुलिसिंग है। समाज के लोगों को भी पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए।
विज्ञापन