फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hari had told the gods that he would be born as Krishna in the house of Devaki.

Gorakhpur News: देवताओं से हरि ने कहा था वह देवकी के घर कृष्ण के रूप में जन्म लेंगे

Sun, 14 Apr 2024 03:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Hari had told the gods that he would be born as Krishna in the house of Devaki.
-समय माता मंदिर में चल रही कथा में व्यास पीठ से बोले कथा व्यास
विज्ञापन

गोरखपुर। चैत्र नवरात्र के पंचम दिवस में श्री समय माता मंदिर तुर्कमानपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पंडित बालक दास ने कहा कि जब पृथ्वी पापियों का बोझ सहन नहीं कर पा रही थी, तब सभी देवता ब्रह्मा व शिव के साथ क्षीर सागर में भगवान की स्तुति करने लगे। तब भगवान श्री हरि ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि मैं वासुदेव व देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करूंगा। इसलिए आप सब भी उस समय धरती पर किसी न किसी रूप में उपस्थित रहना।

उन्होंने बताया कि जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्णा अवतार धारण की तब सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा व शिव भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे। उन्होंने बताया कि इस तरह जब भी पृथ्वी पर कहीं भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है, तो ये सब देवी-देवता भी वहां आते हैं।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि जब भगवान ने कृष्ण जन्म लिया, तब पृथ्वी पर न जाने कितने जन्मों से जीव भगवान की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी तरह जब भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उसमें जो लोग भाग लेते हैं, वे कोई साधारण जीव नहीं होते वे बहुत पुण्यात्मा होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed