फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Happy Family Day will be celebrated at 43 centers today

आज 43 केंद्रों पर मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस, हर 21 तारीख को होगा आयोजन

Mon, 21 Dec 2020 01:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Happy Family Day will be celebrated at 43 centers today
खुशहाल परिवार दिवस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले की सभी 43 स्वास्थ्य इकाइयों पर 21 दिसंबर को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन होगा। इस मौके पर एक जनवरी 2020 के बाद चिन्हित उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) व नवविवाहित दंपति के अलावा तीन या तीन से अधिक बच्चों वाले दंपती और एक या दो बच्चों वाले दंपती को परिवार नियोजन से संबंधित सेवाओं के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन

 
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर 16 सदस्यों की टीम गठित की गई है। टीम में अपर एवं एसीएमओ के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी, यूनीसेफ और उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) के प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया कि एसीएमओ डॉ नंद कुमार की देखरेख में जिले में परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन के दिशा-निर्देश पर अब प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। पिछले माह की अपेक्षा इस माह यह आयोजन बड़े स्तर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हौसला साझेदारी के तहत काम कर रहे निजी चिकित्सालयों को भी आयोजन से जोड़ा गया है। बताया कि जो लोग इन सेवाओं को आगे बढ़ कर अपनाना चाहते हैं वह निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों तक पहुंचने के लिए अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता का सहयोग ले सकते हैं।


 

शत प्रतिशत साधन की उपलब्धता होगी

एसीएमओ डॉ नंद कुमार ने बताया कि शासन से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार परिवार नियोजन की साधनों की सभी इकाइयों पर शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। इस बार लाभार्थियों में भी दस फीसदी बढ़ोत्तरी करने का प्रयास है। शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से करवाया जाएगा।

पिछले माह मंडल में 2417 लाभार्थी जुड़े
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद पांडेय ने बताया कि गोरखपुर मंडल में पिछले माह खुशहाल परिवार दिवस पर 2417 लाभार्थियों को जोड़ा गया। इन लाभार्थियों में 596 एचआरपी, 657 नवविवाहित दंपति, 641 तीन या तीन से बच्चों वाले दंपति और 523 एक या दो बच्चे वाले दंपति शामिल रहें। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद ने बताया कि पिछले माह गोरखपुर जिले में 933 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed