फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Handicrafts, jewelry, Rakhis, and handmade products displayed at over 35 stalls became the main attractions.

Gorakhpur News: सावन की रौनक के बीच महिलाओं के हुनर ने जीता दिल

Mon, 06 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Handicrafts, jewelry, Rakhis, and handmade products displayed at over 35 stalls became the main attractions.
सावन प्रदर्शनी का उद्घाटन करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी व उप​स्थित अन्य।
गोरखपुर। 'सजधज 3.0 सावन प्रदर्शनी' का आयोजन रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक अतिथि भवन में किया गया। इस आयोजन में 35 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में क्रोशे उत्पाद, हैंडबैग, बेडशीट, सावन और रक्षाबंधन थीम की राखियां, भगवान की पोशाक, बच्चों के गिफ्ट आइटम, लाइव कस्टमाइज्ड हैंडमेड प्रोडक्ट्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडीक्राफ्ट, फूड आइटम्स और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। विशेष रूप से चैरिटी स्टॉल पर आत्मनिर्भर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इको-फ्रेंडली और हस्तनिर्मित उत्पादों को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में केवल गोरखपुर ही नहीं, बल्कि अयोध्या, वाराणसी और आसपास के कई शहरों से भी प्रतिभागियों और आगंतुकों ने हिस्सा लिया। इससे 'सजधज 3.0' क्षेत्रीय स्तर पर महिला उद्यमियों के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में सामने आया। कार्यक्रम का संचालन और संपूर्ण आयोजन प्रिया अग्रवाल एवं मोनिका जालान के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुधा मोदी ने कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को नए अवसर देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। विशिष्ट अतिथि खुशबू मोदी ने भी महिला उद्यमियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बोलीं महिलाएं
राखियां और ऊन की इयररिंग भी बनाती हूं। लोगों की सराहना मिली तो इसे व्यवसाय का रूप दे दिया। आज दूसरे शहरों की प्रदर्शनियों में आकर अपने उत्पाद बेच रही हूं। ऐसे मंच हमें पहचान और आत्मविश्वास दोनों देते हैं। गोरखपुर आकर काफी अच्छा लग रहा है।
- स्वीटी
----
घर की जिम्मेदारियों के साथ अपना काम शुरू करना आसान नहीं था, लेकिन परिवार के सहयोग और ऐसे आयोजनों ने हमें आगे बढ़ने का हौसला दिया। आज बहुत अच्छा लग रहा है। प्रदर्शनी में स्टॉल लगा के आत्मविश्वास भी मिल रहा है।

- राशि
--
यहां मिलने वाले हैंडमेड उत्पाद बाजार की सामान्य चीजों से अलग हैं। जो भी यहां के उत्पाद खरीद रहा है वह महिलाओं के सपनों को साकार करने का काम कर रहा है।
- निशि खंडेलवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article