फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Had come for treatment of jaundice got operation done by telling stones

अजब-गजब: आए थे पीलिया का इलाज कराने, पथरी बताकर कर दिया ऑपरेशन

Fri, 14 Apr 2023 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Apr 2023 11:48 AM IST
सार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पिपरापुर निवासी इमातुल्लाह (45) की 25 मार्च को तबीयत खराब हाे गई। वह ऊचवां के एक नर्सिंग होम में गए तो पता चला कि पीलिया है। फिर बताया गया कि उन्हें पथरी और तत्काल ऑपरेशन करना पड़ेगा। घरवालों ने रुपयों का इंतजाम कर जमा किया और फिर ऑपरेशन कर दिया गया।

विज्ञापन
Had come for treatment of jaundice got operation done by telling stones
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोतवाली इलाके के ऊंचवा स्थित एक नर्सिंग होम में पीलिया का इलाज कराने आए मरीज का डॉक्टर ने पथरी का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पथरी के ऑपरेशन के बाद गंदगी निकालने के लिए लगी नली से पस आने पर सोमवार को फिर ऑपरेशन कर दिया गया और बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर जबरन बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


मरीज के नर्सिंग होम के बाहर आते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने पहले मरीज के इलाज को प्राथमिकता बताते हुए परिजनों से तहरीर लेकर मरीज को मेडिकल कॉलेज पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पत्नी ने पति की हंसिया से गला काटकर की हत्या, दो मई को थी बेटी की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पिपरापुर निवासी इमातुल्लाह (45) की 25 मार्च को तबीयत खराब हाे गई। वह ऊचवां के एक नर्सिंग होम में गए तो पता चला कि पीलिया है। फिर बताया गया कि उन्हें पथरी और तत्काल ऑपरेशन करना पड़ेगा। घरवालों ने रुपयों का इंतजाम कर जमा किया और फिर ऑपरेशन कर दिया गया।

परिजनों ने हंगामा किया

परिवार के सोनू ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से उनकी तबीयत और खराब होने लगी, नली के रास्ते पस आने लगा। डॉक्टरों ने कहा कि गंदगी साफ करना पड़ेगा इसमें 10 मिनट लगेगा और फिर मरीज को ऑपरेशन थिएटर में लेकर चले गए। चार घंटे बाद मरीज को बाहर लाया गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

सोमवार को यह सब होने के बाद मरीज की तबीयत और खराब होने लगी तो डॉक्टरों ने कहा परेशान होने की जरूरत नहीं है, मरीज ठीक हो जाएगा। बृहस्पतिवार को अचानक मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर जबरन बाहर कर दिया गया। सीओ कोतवाली जगत कन्नौजिया ने बताया कि पीड़ित परिवार ने प्रार्थना पत्र दिया है। जांच की जा रही है। मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed