फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   haadase mein bete kee maut, pita sahit do ghaayal

हादसे में बेटे की मौत, पिता सहित दो घायल

Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
haadase mein bete kee maut, pita sahit do ghaayal
हादसे में बेटे की मौत, पिता सहित दो घायल
विज्ञापन

जोकवा-बंजरिया मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। पटहेरवा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें फाजिलनगर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के कनकपुरा गांव के गुलहरिया टोला निवासी मनोज पासवान (25) पिता गोरख पासवान (55) और गांव के संदीप कुशवाहा (30) के साथ एक बाइक से पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव महुअवा एक शादी समारोह में जा रहे थे। रविवार शाम 7:30 बजे लक्ष्मीपुर गांव के पास टेंट का सामान लेकर जौरा बाजार की तरफ जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दिया। बाइक सवार सड़क के किनारे करीब दस फीट नीचे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी ले गई। वहां उपचार के दौरान मनोज पासवान की मौत हो गई। जबकि पिता गोरख पासवान व संदीप कुशवाहा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान
इस दुर्घटना में मरने वाले मनोज पासवान के सिर में गंभीर चोट आई थी। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि यदि मनोज हेलमेट पहने होता तो सिर में चोट नहीं लगती और उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed