फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Guru is the one who removes darkness and brings light: Ravi Kishan

अंधकार को दूर कर प्रकाश लाने वाला होता है गुरु : रवि किशन

Wed, 06 Sep 2023 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 Sep 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Guru is the one who removes darkness and brings light: Ravi Kishan
गोरखपुर। सीआरडी आर्य महिला पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर डॉ. रंजना मिश्रा स्मृति शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन ने कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक सिर्फ पढ़ाते ही नहीं, वे हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर प्रबंधक डॉ. विजय लक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा मिश्रा, श्रद्धा मिश्रा, डॉ विकास श्रीवास्तव, शंकर थापा, निशा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

----
भारत ज्ञान की धरती : प्रो. ओपी सिंह
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त बीएड शिक्षक प्रो. गीता सिंह को सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारत ज्ञान की धरती है, जहां दिव्य ज्ञान के अनुसंधान में पीढ़ी दर पीढ़ी हम लगे रहते हैं। संचालन डॉ. सुभाष चन्द्र एवं आभार ज्ञापन प्रो. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. परीक्षित सिंह, प्रो. शशि प्रभा सिंह, प्रो. अरुण तिवारी, प्रो. नित्यानंद श्रीवास्तव, प्रो. शुभ्रा श्रीवास्तव, प्रो. अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed