फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gulriha police launched a special operation and seized four vehicles.

Gorakhpur News: अवैध खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और लोडर-डंपर जब्त

Wed, 03 Jun 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gulriha police launched a special operation and seized four vehicles.
भटहट/गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात विशेष अभियान चलाकर चार वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक लोडर और एक डंपर को जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में गेहूं की फसल कटने के बाद बड़ी संख्या में खेत खाली पड़े हैं, जिसका फायदा उठाकर रात के समय अवैध खनन का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर अनियंत्रित गति से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। बीते दिनों खनन वाहनों से जुड़े कई हादसे भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अवैध खनन और लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर सोमवार रात विशेष अभियान चलाया गया। आयुष विश्वविद्यालय पुलिस चौकी क्षेत्र में खनन की सूचना पर छापा मारा, जहां मिट्टी खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिट्टी लोड करने वाला एक लोडर पकड़ा गया। तीनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने एक तेज रफ्तार डंपर को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर खजांची चौराहे के पास डंपर को पकड़ लिया। वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर डंपर को भी सीज कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि अवैध खनन और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed