फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GST team raided railway station at midnight

Gorakhpur News: आधी रात जीएसटी टीम ने रेलवे स्टेशन पर मारा छापा

Tue, 15 Jul 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
GST team raided railway station at midnight
मुख्यालय में देर रात ट्रेन से पान मसाला आने की मिली थी सूचना, अधिकारी पहुंचे स्टेशन
विज्ञापन


नहीं मिला पान मसाला, दूसरी ट्रेन से भिजवा देने की आशंका


गोरखपुर। ट्रेन से अवैध पान मसाला की खेप आने की सूचना पर राज्यकर विभाग (जीएसटी) की एनआईबी की टीम ने रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात करीब डेढ़ घंटे छापा मारा। हालांकि खबर लिखे जाने तक पान मसाला बरामद नहीं की जा सकी। आशंका है कि धंधेबाजों ने किसी दूसरी ट्रेन से पहले ही पान मसाला भेज दिया होगा।

राज्यकर विभाग लखनऊ मुख्यालय में एक गोपनीय सूचना मिली कि पान मसाला की खेप गोरखपुर के रास्ते आगे जाएगी। सूचना मिली कि रात 11:30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेन में पान मसाला रखा गया है। सूचना पर पहुंची टीम ने ट्रेन आने पर लगेज यार्ड की जांच की। इस दौरान न लगेज यार्ड में पान मसाला मिला और न ही स्टेशन पर पान मसाला उतारा गया। सूत्रों ने बताया कि आशंका है कि ट्रेन से अवैध पान मसाला उतार कर दूसरी ट्रेन में रखवा दिया गया होगा।
विज्ञापन


जीएसटी में पंजीकृत 15 व्यापारियों पर ईडी की नजर
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में पंजीकृत 15 व्यापारियों की काली कमाई पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर है। इसमें सराफा से जुड़े नौ और शहर में कानपुर से पान मसाले का कारोबार करने वाले छह व्यापारी शामिल हैं। खबर है कि ये कारोबारी लेन-देन में बड़ा खेल कर अवैध तरीके से अर्जित धन को रियल एस्टेट, जमीन और कांप्लेक्स निर्माण में खपा रहे हैं। लेन-देन का रिकॉर्ड इनकी फर्म पर नहीं है। कानपुर से जुड़े पान मसाला का अवैध कारोबार करने वाले कुछ कारोबारी, शहर के बड़े कांप्लेक्स और कॉलोनियों में गोपनीय साझेदार भी हैं। जल्द ही इन पर शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed