फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GST team caught one and a half kilograms of silver

जीएसटी टीम ने पकड़ी डेढ़ किलो चांदी

Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
GST team caught one and a half kilograms of silver
जीएसटी टीम ने पकड़ी डेढ़ किलोग्राम चांदी
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के तहत की गई कार्रवाई
पडरौना। राज्य स्तरीय जीएसटी सचल दल ने बुधवार को हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास डेढ़ किलोग्राम चांदी के साथ कार में सवार दो लोगों को पकड़ी। चांदी चालक और व्यवसायी बिना कागजात के गोरखपुर से तमकुहीराज ले जा रहे थे। इनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई की गई।

जीएसटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम हेतिमपुर टोल प्लाजा पर एक कार की तलाशी ली गई तो उसमें डेढ़ किलोग्राम चांदी की सिल्ली मिली। आरोप है कि गोरखपुर के आभूषण व्यवसायी ने बिना टैक्स संबंधी पेपर दिए ही तमकुहीराज के व्यवसायी को बेच दिया था। उन्होंने बताया कि चांदी ट्रेजरी में जमा कराया जाएगा। आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। जीएसटी टीम में वाणिज्य कर अधिकारी बालक राम ओझा, सिंचाई विभाग के जेई राकेश कुमार, एसआई आकाश सिंह, ऋषि और प्रदीप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed