फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GRP chief reserve earns in lakhs, spending more than crore

जीआरपी के मुख्य आरक्षी की कमाई लाख में, खर्च करोड़ से ज्यादा

Sun, 06 Dec 2020 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
GRP chief reserve earns in lakhs, spending more than crore
जीआरपी के मुख्य आरक्षी की कमाई लाख में, खर्च करोड़ से ज्यादा
विज्ञापन

गोरखपुर। जीआरपी में तैनात मुख्य आरक्षी अमरेश यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पाए जाने पर शुक्रवार की देररात कैंट थाने में भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया गया है। आरोपित अमरेश, खोराबार के ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता शैलेश यादव का भाई है।
एडीजी रेलवे और एसपी जीआरपी के आदेश पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर मुख्य आरक्षी के खिलाफ जांच कर रही थी। जांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सही पाया गया। अब भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर के इंस्पेक्टर रामधारी मिश्रा की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि मुख्य आरक्षी ने भाइयों की मदद से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर के इंस्पेक्टर रामधारी मिश्रा ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि खोराबार इलाके के मदरहवा, सूबा बाजार निवासी जवाहर यादव का पुत्र अमरेश यादव जीआरपी गोरखपुर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। गोरखपुर जीआरपी में तैनाती के दौरान ही अमरेश यादव ने कई संपत्तियां खरीदी हैं। आरोप है कि अमरेश भूमि की प्लाटिंग का कार्य करते हैं। इसमें अपने भाई दुर्गेश यादव एवं शैलेश यादव की मदद करते हैं। भाइयों के सहयोग से ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसका पर्दाफाश जांच से हुआ है। जांच में पाया गया कि आरोपित अमरेश यादव ने लोक सेवक के रूप में कार्यरत रहते हुए आय से दोगुनी संपत्ति अर्जित की है। एक जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2018 तक समस्त ज्ञात आय के स्रोताें से अमरेश की कुल आय 52 लाख 40 हजार 500 रुपये पाई गई थी। इसके बावजूद निर्धारित अवधि में अमरेश ने एक करोड़ तीन लाख 98 हजार 388 रुपये खर्च किये थे। यह धनराशि अर्जित आय से 51 लाख 57 हजार 888 रुपये ज्यादा है। इस सिलसिले में नोटिस देकर अमरेश से जवाब भी मांगा गया था लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल सका। लिहाजा आय से अधिक संपत्ति का मामला सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मुकदमा दर्ज कराके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जानकारी एडीजी रेलवे व एसपी जीआरपी को दी जा चुकी है। कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि आरोपित अमरेश यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी आला अफसरों की दी गई है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर चार्जशीट लगाई जाएगी।
सभी भाई अपना-अपना काम करते हैं। किसके पास कितनी संपत्ति है यह वही भाई बता सकता है। मदद के आरोप निराधार हैं।
- शैलेश यादव, ब्लॉक प्रमुख, खोराबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed