फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   groom reached in jail before second marriage in Maharajganj

यूपी: पति कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने पुलिस बुलाकर भिजवाया जेल

Fri, 11 Dec 2020 08:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
groom reached in jail before second marriage in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर शादी में दूसरी शादी करने वाले व्यक्ति की पत्नी ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी व्यक्ति को कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है। व्यक्ति से शादी करने के लिए आई युवती अपने परिजनों के साथ वापस चली गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शादी रचाने वाला व्यक्ति चुनवटिया गांव का रहने वाला है। उसकी पहली शादी श्यामदेउरवा क्षेत्र की युवती से जुलाई 2016 में हुई थी। युवती सात माह ही ससुराल रही। उसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। 27 जनवरी 2017 को वह मायके चली गई।
विज्ञापन


उसका पति भी विदेश चला गया। दोनों के बीच मतभेद ज्यादा होने के कारण मामला कोर्ट में पहुंच गया। वर्ष 2017 में ही न्यायालय में दोनों पक्षों ने समझौता किया। व्यक्ति को शादी में मिले सामान के साथ 2.10 लाख रुपये पत्नी को लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि समझौते के बाद 50 हजार रुपये ही दिए गए। शेष रकम की व्यवस्था नहीं होने के कारण दे नहीं पाया था। परिवार के लोगों ने इस बीच दूसरी शादी तय कर दी। शुक्रवार की मंदिर में शादी करने आया। वहीं पहली पत्नी ने बताया कि तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में शादी कराना उचित नहीं है।


सदर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहली पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई तो कार्रवाई की गई। तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed