फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   grahak seva kendra gorakhpur

ग्राहक सेवा केंद्र व एलआईसी प्रीमियम प्वाइंट का ताला टूटा, चोरों ने मचाया उत्पात

Sat, 04 Jan 2020 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौड़ीराम (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौड़ीराम (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
grahak seva kendra gorakhpur
कौड़ीराम स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी के बाद बिखरा सामान।
बांसगांव थानाक्षेत्र के कौड़ीराम स्थित ग्राहक सेवा केंद्र व एलआईसी प्रीमियम प्वाइंट का ताला तोड़कर चोरी हो गई। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर संचालक सच्चिदानंद मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी है। सच्चिदानंद के अनुसार, 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात गायब हैं। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गगहा इलाके के माहोपार निवासी सच्चिदानंद मौर्या मिश्रौली स्टेट बैंक से लिंक कराकर कौड़ीराम कस्बे में ग्राहक सेवा केंद्र व एलआईसी का प्रीमियम प्वाइंट चलाते हैं। वह बृहस्पतिवार की शाम को ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे ग्राहक सेवा केंद्र के बगल में कोचिंग पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने उन्हें फोन कर केंद्र का ताला टूटे होने की सूचना दी। सूचना के बाद सच्चिदानंद तत्काल केंद्र पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चोर घटना के बाद ताला तोड़ने में प्रयोग किया गया औजार केंद्र के बाहर ही फेंक गए, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed