फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grabbed five lakhs in the name of getting mining lease

Gorakhpur News: खनन का पट्टा दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे

Fri, 02 Jun 2023 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Grabbed five lakhs in the name of getting mining lease
- आरोपी ने खुद को खनन अधिकारी का करीबी बताकर लिए थे रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोला इलाके में बालू खनन का पट्टा दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को खनन अधिकारी का करीबी बताकर रुपये की वसूली की थी। रामगढ़ताल पुलिस एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तेनुवा निवासी अभय प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया है। अभय ने तहरीर में लिखा है कि वह शिक्षित बेरोजगार हैं। छोटा ठेका लेकर जीविकाेपार्जन करते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात दोस्त संतोष यादव के माध्यम से चंदन कुमार पाठक से हुई है। चंदन सेंदुली बेन्दुली के पास का रहने वाला है।
विज्ञापन

चंदन ने बताया कि उसकी खनन अधिकारी से नजदीकी संबंध है और कई लोगों को खनन का पट्टा दिला चुका है। फिर उसने बताया कि इस काम के लिए अधिकारी को पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे। अभय ने बताया कि उसकी बातों में आकर खाते में पांच लाख रुपया भेज दिया गया, लेकिन जब तय समय में ठेका नहीं मिला तो संपर्क करने पर वह आनाकानी करने लगा और बाद में धमकी देने लगा। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed