{"_id":"664699087b138432e30eecf4","slug":"grabbed-683-lakh-rupees-by-taking-loan-from-former-councilors-son-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-560134-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व पार्षद के पुत्र से कर्ज लेकर 6.83 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व पार्षद के पुत्र से कर्ज लेकर 6.83 लाख हड़पे
विज्ञापन
जमीन कारोबारी ने तीन माह के लिए लिए थे रुपये, शाहपुर थाने में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पूर्व पार्षद के बेटे से जमीन कारोबारी ने तीन महीने के लिए 6.83 लाख रुपये कर्ज लेकर हड़प लिए। पीड़ित के काफी भाग-दौड़ करने के बाद भी चार साल तक रुपये न मिलने पर एसएसपी से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर शाहपुर पुलिस बुधवार को मोहनापुर निवासी प्रमोद पासवान और चार-पांच अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जेल बाईपास रोड स्थित सरस्वतीपुरम कॉलोनी निवासी पूर्व पार्षद स्व. मोहम्मद वाहिद के पुत्र संजूम आरिफ ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 2019 में शाहपुर के मोहनापुर निवासी प्रमोद पासवान को अलग-अलग तिथियों में 6.83 लाख रुपये तीन महीने के लिए कर्ज दिया था।
आरोप है कि पिछले महीने रुपये देने के लिए आरोपी ने पादरी बाजार स्थित मनोहर चौराहे के पास बुलाया। वहां पहुंचे तो आरोपी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ जान मारने की धमकी देते हुए घेर लिया।