फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU Convocation ceremony today, Governor will give medals to 11 toppers

गोरखपुर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह आज, 11 टॉपर्स को राज्यपाल देंगी मेडल

Mon, 18 Sep 2023 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 10:26 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह में 25 पीएचडीधारकों को भी उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षा समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी भी होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुलाधिपति के हाथों कीट दी जाएगी।

विज्ञापन
DDU Convocation ceremony today, Governor will give medals to 11 toppers
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सोमवार को होने वाले 42वें दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीक्षांत में सत्र 2022-23 के स्नातक के 11 मेधावियों को राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों 32 स्वर्ण पदक और 25 शोध विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। रविवार को दीक्षांत परेड कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास रविवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। पूर्वाभ्यास में महामहिम की भूमिका में प्रो. नंदिता सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की भूमिका में प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की भूमिका में प्रो. शोभा गौड़ रहीं। पूर्वाभ्यास की शुरुआत में कुलपति प्रो. टंडन कुलाधिपति वाटिका गईं। इसके बाद एनसीसी के कैडेट्स की ओर से गॉर्ड ऑफ ऑनर आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व प्रो. विनीता पाठक ने किया। इसके बाद विद्वत यात्रा निकली गई। विद्यार्थियों ने भी पदक प्राप्त करने का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में 91.7 फीसदी छात्राएं हैं। दीक्षांत समारोह में कुल 32 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और स्मृति (डोनर) स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक पाने वालों में 87.5 फीसदी छात्राएं हैं और स्मृति (डोनर) स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में 91.67 फीसदी छात्राएं है। सत्र 2022-23 में स्नातक में कुल 63,044 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें 61.37 फीसदी छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

25 पीएचडीधारकों को भी दी जाएगी उपाधि

दीक्षांत समारोह में 25 पीएचडीधारकों को भी उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षा समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी भी होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुलाधिपति के हाथों कीट दी जाएगी।

फिटनेस सेंटर का लोकार्पण करेंगी महामहिम
क्रीड़ा परिषद में तैयार अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर का महामहिम लोकार्पण करेंगी, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है।

संवाद भवन में भी टेलीकास्ट होगा दीक्षा समारोह
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संवाद भवन में भी दीक्षा समारोह का टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पर भी दीक्षा समारोह को दिखाया जाएगा। महाविद्यालयों को भी समारोह से जुड़ने का लिंक भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed