फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Govivi accepted Guacta's demands

Gorakhpur News: गोविवि ने गुआक्टा की मांगें मानीं, परीक्षा में सहयोग की अपील

Fri, 02 Jun 2023 09:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Govivi accepted Guacta's demands
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुआक्टा की ज्यादातर मांगें मान लिए जाने का दावा करने के साथ ही परीक्षा में सहयोग की अपील की है। मांगें नहीं पूरी होने पर गुआक्टा ने कुछ सेंटरों पर थोड़ी देर के लिए प्रश्नपत्र उतरवाने से इन्कार कर दिया। लेकिन, परीक्षा के ठीक पहले उतरवा लिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को सभी परीक्षाएं सफलतापूर्वक हुईं। सभी नोडल सेंटर पर प्रश्न पत्र भेज दिया गया है। कल की परीक्षाएं भी अपने समय पर होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालय के प्राचार्य से अनुरोध किया है कि परीक्षा कराने में सहयाेग करें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने गुआक्टा से भी लगातार संपर्क बनाए रखा और जानकारी दी है कि विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षकों की हर जायज मांग मानने के लिए हमेशा तैयार रहता है। उनकी आठ मांगों में से एक-दो जो यूजीसी के गाईडलाइन के विपतरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि कोई भी शिक्षक, प्रबंधक या प्राचार्य अपने काॅलेज की या अपने शिक्षकों की कोई भी समस्या लिखकर भेजे, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं यह भी आगाह किया गया कि यदि कोई शिक्षक/प्राचार्य परीक्षा में बाधा पहुंचाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed