फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Governor reached Gorakhpur DDU in diamond jubilee ceremony, awarded the winning participants

हीरक जयंती समारोह: शामिल हुई राज्यपाल, गोरखपुर विश्वविद्यालय के विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Mon, 03 Mar 2025 11:56 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 11:56 AM IST
सार

सुबह 10:45 बजे कुलाधिपति का दीक्षा भवन में प्रवेश हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने स्वागत वक्तव्य दिया। उन्होंने एक महीने तक चली प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। आउटरीच कनेक्ट कार्यक्रम की समनव्यक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विज्ञापन
Governor reached Gorakhpur DDU in diamond jubilee ceremony, awarded the winning participants
हीरक जयंती समारोह में कुलाधिपति ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को हीरक जयंती समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही 167 किमी. की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



राज्यपाल ने सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ किया।  सुबह 10:45 बजे कुलाधिपति का दीक्षा भवन में प्रवेश हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने स्वागत वक्तव्य दिया। उन्होंने एक महीने तक चली प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। आउटरीच कनेक्ट कार्यक्रम की समनव्यक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की पत्रिका 'प्रवाह' का भी विमोचन किया। सूचना एवं जनसंपर्क केंद्र के निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह इसके संपादक हैं। इसके बाद कुलाधिपति ने गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के प्राइमरी, जूनियर और माध्यमिक स्कूलों के बीच हुई प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed