फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Governor and CM launched fourth National Nutrition Month

यूपी: राज्यपाल और सीएम ने किया चौथे राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ, 90 सीडीपीओ को दिया गया नियुक्ति पत्र

Tue, 07 Sep 2021 10:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Sep 2021 10:17 PM IST
सार

राज्यपाल ने जहां कुपोषण मुक्त यूपी बनाने के अभियान में अधिकारियों से जुड़ने की अपील की, वहीं मुख्यमंत्री ने पोषण के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को एक जनांदोलन बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Governor and CM launched fourth National Nutrition Month
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत प्रदेश के बच्चों, किशोरियों व महिलाओं के पोषण के स्तर में सुधार के लिए कार्य किए जाएंगे। राज्यपाल ने जहां कुपोषण मुक्त यूपी बनाने के अभियान में अधिकारियों से जुड़ने की अपील की, वहीं मुख्यमंत्री ने पोषण के खिलाफ सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को एक जनांदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश से कुपोषण मिटाना एक बड़ी चुनौती है। इसलिए सभी को मिलकर इस चुनौती से पार पाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां कुपोषित है तो बच्चा कभी सुपोषित नहीं हो सकता। इसलिए मां के साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा।

विज्ञापन


सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए हर सप्ताह कार्यक्रम तय किए गए हैं। बाल विकास के अलावा चार अन्य विभाग मिलकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गोरखपुर के एनेक्सी भवन में भी किया गया। यहां 200 से अधिक आंगनबाड़ी व सुपरवाइजर शामिल हुईं।
विज्ञापन


इस दौरान दो महिलाओं की गोदभराई तथा एक बच्चे का अन्नप्राशन भी किया गया। उद्यान विभाग की तरफ से 300 सहजन का पौधा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया। उनसे कहा गया कि वह उसे अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर लगाएं। जागरूकता रैली निकाली गई जो एनेक्सी भवन से होकर तारामंडल तक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लखनऊ में पोषण कार्यक्रम के दौरान 90 सीडीपीओ को नियुक्ति पत्र दिया। उनसे कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 500 आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि वह चाहते हैं हर आंगनबाड़ी केंद्र अपने भवन में चले। जहां जरूरत है उसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए।


सीमित संसाधनों में काम करती हैं कार्यकर्ता
आंगनबाड़ी सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने कहा कि सीमित संसाधनों में आंगनबाड़ी वर्कर कार्य करती हैं। सरकार ने जो लक्ष्य दिया है उसे पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार जिस अभियान मेें लगी है उसको अंजाम तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पीछे न  रहेंगी। संचालन प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, निदेशक बचत, जिला प्रोबेशन अधिक ारी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed