फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Governor Anandiben Patel welcomed with guard of honor at Gorakhpur University Convocation

गोविवि दीक्षांत समारोह: पत्रकारिता के टॉपर निखिल तिवारी को अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक

Wed, 15 Dec 2021 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Dec 2021 11:22 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बीजे के टॉपर निखिल तिवारी को अतुल माहेश्वरी स्मृति सवर्ण पदक से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel welcomed with guard of honor at Gorakhpur University Convocation
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल राज्यपाल व कुलपति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 40वां दीक्षांत समारोह बुधवार यानी आज सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। यहां राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बीजे के टॉपर निखिल तिवारी को अतुल माहेश्वरी स्मृति सवर्ण पदक से सम्मानित किया।

विज्ञापन


समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के 45 टॉपरों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पशु विज्ञान के सदस्य और एग्रीकल्चर साइंटिस्ट चयन बोर्ड (डेयर) के प्रो. एके श्रीवास्तव हैं, जबकि अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कर रही हैं। सम्मानित होने वाले मेधावियों में 71 फीसदी यानी 32 छात्राएं और 29 फीसदी यानी 13 छात्र शामिल हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दीक्षांत समारोह से पूर्व दीक्षांत सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न विभागों की ओर से व्याख्यान, मूट कोर्ट, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

टॉपर्स के लिए बना सेल्फी प्वाइंट

गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास के दौरान मंगलवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने मेधावियों से संवाद किया। इस दौरान एक छात्रा ने परिवार सहित फोटो खिंचवाने की अनुमति मांगी। कुलपति ने इस मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए, दीक्षा भवन के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्देश दिया।  
 

यूजी-पीजी की उपाधियों का विवरण

परिसर          कुल संख्या    छात्राएं      छात्र
विश्वविद्यालय    6279          3431      2848
महाविद्यालय    59377        39663    19714
कुल उपाधियां  65656        43094     22562
 

विश्वविद्यालय स्वर्ण पदकों की संख्या- 45

छात्राएं- 32
छात्र- 13
स्मृति पदक- 76
कुल पदक- 121
 

पीएचडी उपाधि हासिल करने वालों की संख्या

पीएचडी- 35
छात्राएं- 9
छात्र- 26

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed