{"_id":"5fe3111aa7ba7d09ff127218","slug":"government-special-guidelines-for-people-coming-from-united-kingdom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से आए खास लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की है नजर, लोगों से की जा रही है ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से आए खास लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की है नजर, लोगों से की जा रही है ये अपील
Wed, 23 Dec 2020 03:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Dec 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने जिले में विदेशों से आए सभी लोगों से अपील की है कि वह खुद आगे आकर कोरोना की जांच अवश्य करवाएं। इसके लिए मेरा कोविड केंद्र एप डाउनलोड कर लें और नजदीकी कोरोना जांच केंद्र पर पहुंचें। चरगांवा और जिला अस्पताल के पास 24 घंटे कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध है।
इन दोनों स्थानों पर कभी भी कोरोना जांच करायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि शासन की तरफ से यूनाइटेड किंगडम और किसी अन्य देश से यूनाइटेड किंगडम होते हुए वापस लौटे लोगों के संबंध विशेष दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। यह भी निर्देश है कि जो लोग 25 नवम्बर के बाद यूनाइटेड किंगडम से वापस आए हैं या 25 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच किसी अन्य देश से यूनाइटेड किंगडम होते हुए लौटे हैं तो इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को अवश्य दे दें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अगर ऐसे लोगों को खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई संबंधित दिक्कत हो तो वह अनिवार्य तौर पर कोविड जांच करवा लें। ऐसे लोग हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 से भी संपर्क कर सकते हैं। विदेशों से आए ऐसे लोगों के लिए आगमन के 14 दिन तक के लिए कुछ और भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है।

यूरोपिय यूनियन के देशों समेत यूनाइटेड किंगडम में कोविड वायरस के नए स्ट्रेन की सूचना को देखते हुए एहतियातन यह सावधानी बरतना आवश्यक है। विशेष जानकारी के लिए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के नंबर 0551-2201796, 0551-2202205 और 0551-2204196 पर भी कॉल की जा सकती है।
इन नियमों का करना होगा पालन
इन नियमों का करना होगा पालन
- 14 दिन की क्वारंटीन की अवधि पूरी होने तक अथवा कोविड जांच रिपोर्ट आने तक (दोनों में जो बाद में हो) घर से बाहर नहीं निकलना है।
- घर में एक पृथक कमरे में रहना है।
- पृथक शौचालय का इस्तेमाल करना है।
- घर में भी हर समय ट्रिपल लेयर्ड मॉस्क का इस्तेमाल करें।
- बार-बार साबुन से हाथ धोएं और एल्कोहल बेस्ड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।