फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Government should give state employee status to Asha workers: Shashi

आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दे सरकार : शशि

Sun, 01 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Government should give state employee status to Asha workers: Shashi
नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मानदेय बढ़ाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्
-नगर निगम पार्क में हजारों आशा कर्मियों ने वेतन वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। आशा कार्यकर्ता यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को हजारों की संख्या में आशा व आशा संगिनियां नगर निगम पार्क में एकत्रित हुईं। इस दौरान उन्होंने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य व भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य शशि यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनसे स्थायी कर्मचारियों जैसा काम लिया जा रहा है, लेकिन अधिकार और सम्मान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा देना होगा, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

आशा वर्कर यूनियन की अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि मानदेय, प्रोत्साहन राशि, बीमा और अन्य बुनियादी मांगें वर्षों से लंबित हैं। आशा कर्मियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा और सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए।सभा के बाद आशा कर्मियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन और तेज किया जाएगा। कुशीनगर से आईं आशा प्रतिनिधि पुष्पा राय, मालती कसौधन और रीता पटेल ने कहा कि जमीनी स्तर पर आशा कर्मियों का भारी उत्पीड़न हो रहा है। निजी अस्पतालों की अवैध वसूली और प्रशासनिक दबाव पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेमशीला, आशा गुप्ता, तारा, अनिता, सोना, स्नेहलता, वीनिता, धनसीरा, अर्चना, सुमन, उषा, कौशिल्या पुष्पा, नीरज उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed